फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: बागपत में तीन दिन रूट डायवर्जन, मेरठ-बागपत हाईवे समेत ये मार्ग रहेंगे बंद; जानें वैकल्पिक रास्ते

Thu, 12 Feb 2026 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बागपत में 14 से 16 फरवरी तक रूट डायवर्जन सिस्टम लागू किया गया है। वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवायजरी जारी की गई है, जहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। 
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले को लेकर जिले में 14 से 16 फरवरी की सुबह तक रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली और यातायात एडवाइजरी भी जारी कर दी। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, जिन्हें दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए जिले में 14 फरवरी की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा, जो 16 फरवरी की रात आठ बजे तक जारी रहेगा। इसमें शामली की तरफ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें पानीपत, करनाल, सोनीपत होते हुए एनएच-1 से भेजा जाएगा। दिल्ली नोएडा से आने वाले वाहनों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां कट से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें भी सोनीपत, पानीपत से करनाल होते हुए भेजा जाएगा।
 

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, एनएच-1 से भेजा जाएगा। इसके अलावा निवाड़ा पुल से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत-पानीपत, जबकि हापुड़ बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को एनएच-1 से एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे से जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी एक्सप्रेसवे से कुंडली से भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मेरठ से आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहे और मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरनावा आश्रम के पास से पर रोका जाएगा। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
 
विज्ञापन

एसपी ने मेला परिसर का निरीक्षण किया
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियों को लेकर एसपी सूरज कुमार राय ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, प्रवेश और निकासी द्वार का निरीक्षण किया। इनके अलावा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम, ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला शुरू होने से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ रोहन चौरसिया, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा, हरिकेश शर्मा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें