फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोहरे में गति पर ब्रेक लगाए, देर से पहुंचीं कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बदलते मौसम में कोहरा छाने से ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई। ट्रेनों की गति कम होने पर वो समय पर नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह को तमाम ट्रेनें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। संगम एक घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही।
विज्ञापन

अब लगातार कोहरा पड़ रहा है, जिसका असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार होने पर वो समय पर नहीं चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा था। ऐसे में सुबह के समय यहां से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें देरी से चली। प्रयागराज से चल कर मेरठ पहुंचने वाली संगम एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई। नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची। सहारनपुर दिल्ली मेमू एक घंटे, योगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, शालीमार एक्सप्रेस एक घंटे, इंदौर सुपर फास्ट पौन घंटे, जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, हरिद्वार सुपर फास्ट एक घंटे, हुबली-ऋषिकेश एक्सप्रेस पांच घंटे, उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से मेरठ पहुंची। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें