फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी नगर में छोटे भाई से झगड़ा करके युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दीनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के शताब्दी नगर में मजदूर विजय (35) बृहस्पतिवार को एक पेड़ से लटका मिला। विजय के पैर जमीन पर टिके थे और दोनों हाथ पीछे स्वेटर में बंधे थे। क्राइम सीन देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि विजय की हत्या की गई है। मौत से पहले विजय का मां और भाई से झगड़ा हुआ था। इसके चलते पुलिस और परिजनों का कहना है कि विजय ने आत्महत्या कर ली।
परतापुर के गगोल रोड पर झुग्गी झोपड़ी में विजय अपने छोटे भाई सोनू और मां सुमित्रा के साथ रहता था। यह लोग राजस्थान से मेरठ आए थे। पुलिस के मुताबिक शराब पीने को लेकर विजय व उसके भाई सोनू का आपस में झगड़ा हो गया था जिसके चलते मां ने विजय को डांट दिया था। इससे परेशान होकर विजय ने शताब्दी नगर सेक्टर 4 में जंगल में जाकर एक पेड़ से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे जीजा जगदीश का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते विजय ने खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि पेड़ पर लटके शव की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। करीब एक घंटे बाद शव की पहचान विजय के रूप में उसके जीजा जगदीश ने की। विजय की उम्र 35 साल बताई है और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
स्थानीय लोगों ने विजय के पैर जमीन पर टिके और उसके हाथ पीछे बंधे देख कर हत्या होने का अंदेशा जताया है। जानकारी मिलते ही एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एएसपी ब्रह्मपुरी ने बताया कि विजय के पैर तो जमीन पर टिके हुए थे लेकिन हाथ पीछे बंधे नहीं बल्कि स्वेटर में फंसे थे। फॉरेंसिक टीम गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। प्राथमिक जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार ने भी आत्महत्या मानी है। शनिवार को भी शराब पीने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें