फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : डाटा केबल से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई मर्डर की ये वजह

Mon, 09 May 2022 04:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
हत्यारोपी योगेंद्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में सोमवार दोहपर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना कीजांच पड़ताल की। वहीं हत्या को  अंजाम देकर आरोपी प्रेमी शव के साथ घर में ही रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच पड़ाल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

 

जानकारी के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र के पाबला गांव निवासी सीमा पुत्री बुद्धप्रकाश इंचौली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। ब्यूटी पार्लर के ठीक सामने नगली आजमाबाद निवासी योगेंद्र पुत्र किशनलाल की टेलर की दुकान है। दोनों का पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ: ये रहेगा पूरा कार्यक्रम, युद्धस्तर पर तैयारी में जुटा प्रशासन, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन

बताया गया कि रविवार रात योगेंद्र उसके पास आया हुआ था। रात 12:00 बजे के करीब दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्साए योगेंद्र ने सीमा की डाटा केबल से गला दबाकर हत्या कर दी। रात भर वह शव के साथ घर में ही रहा। 
 
सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी लगी तो मकान मालिक ने गंगानगर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
 
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी योगेंद्र की 14 वर्ष पहले शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। बताया कि मृतका सीमा भी अपने घर से अलग गंगानगर के ईशापुरम कॉलोनी में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में अवैध संबधों के शक में हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें