फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहा युवक यमुना में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 27 May 2020 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
yamuna, baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार दोपहर एक युवक यमुना पार करते वक्त नदी में डूब गया।जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव निवासी सैफी पुत्र रियासत ट्यूब पर बैठकर यमुना पार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक नदी में डूबने लगा। शोर मचाने पर लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन वह नहीं मिला।

सूचना पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार कोतवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। युवक के यमुना में डूबने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें