तमंचा तानकर मोबाइल लूट ले गए बदमाश
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आदित्य से बदमाशों ने तमंचा लगाकर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आदित्य एनएएस डिग्री कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रह है। बुधवार रात वह घर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ रोड पर मयूर विहार के पास पहुंचा तभी किसी परिचित का कॉल उनके मोबाइल पर आ गया। बातचीत करने के लिए फोन जेब से निकाला तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विरोध किया तो पीछे बैठे बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। पीछा करने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद