फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक फांसी के फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के चलते युवक नितिन शर्मा (30) ने फांसी लगा ली। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया। मूलरूप से रिठानी परतापुर निवासी नितिन नमकीन बनाने वाली कंपनी में काम करता था। करीब एक साल पहले वह पत्नी आयुषी और दो बच्चों के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर चार में किराए के मकान पर रह रहा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ दिन पहले आयुषी बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद से नितिन अकेला था। बुधवार रात नितिन देर से घर पहुंचा। सुबह पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। पति की मौत की सूचना पर आयुषी भी बच्चों को लेकर पहुंच गई और नितिन के परिजन भी आ गए। नितिन के भाई ऋषभ शर्मा ने बताया कि अक्सर उनके भाई का अपनी पत्नी से विवाद रहता था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें