फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी का भंडाफोड़: पत्नी को धोखा देकर रचाया था ब्याह, अब पुलिस ने दबोचा, दिलचस्प है पूरा मामला

Mon, 09 Aug 2021 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एक व्यक्ति धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शादी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नौचंदी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने की फिराक में था। बताया गया कि वर्ष 2019 में मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार था। अब वह दूसरी पत्नी के साथ भावनपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी बिजेंद्र की शादी 2003 में कविता से हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। वर्ष 2014 में बिजेंद्र ने प्रवेश विहार में पनीर की फैक्टरी लगा ली। इसी दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र में ही रहने वाली युवती से हुई। आरोप है कि उसने शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए छह अक्तूबर, 2016 को दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी से जुड़े दस्तावेज भी गाजियाबाद से तैयार करा लिए। वह दूसरी पत्नी को लेकर भावनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा। कुछ दिन तक मामला चलता रहा।

वहीं एक दिन कविता को भनक लगी कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ घूम रहा है। कविता ने अपने स्तर से पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। उसने नौचंदी थाने में पति बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। तब से आरोपी की तलाश थी। एक सूचना पर पुलिस ने उसे भावनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसकी दूसरी पत्नी से बेटी भी है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी रचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें