फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर नाव हादसा: गिड़गिड़ा रहे थे परिजन, दरोगा को नहीं आया रहम, गई महिला की जान

Sun, 26 Aug 2018 08:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जा रहे परिजनों से नाम पता पूछती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में हुए बड़े नाव हादसे में एक महिला की जान बच सकती थीं लेकिन, यूपी पुलिस के एक दरोगा की संवेदनहीनता और लापरवाही की वजह से महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोप है कि एक दरोगा ने कानून का पाठ पढ़ाकर परिजनों को काफी देर तक घाट पर ही रोके रखा। वे महिला के जिंदा होने का दावा कर रहे थे और उसे बाइक पर ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। हेलीकाप्टर से भी गंगा में डूबे लोगों की तलाश की गई, पर सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन बाकी 9 लापता लोगों के बारे में कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडावर क्षेत्र के गांव चाहड़वाला के सामने डेबलगढ़ (राजारामपुर) के गांव वालों से लदी नाव गंगा की बीच धारा में पलट गई थी। हादसे में नाव में सवार सभी 28 लोग बह गए थे। 17 लोग सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिए गए। एक महिला का शव गांव रावली से आगे गंगा से मिल गया था। दस गांव वाले लापता थे। शुक्रवार शाम तेज बारिश व अंधेरा होने के कारण गंगा में डूबे लोगों की तलाश का काम रोक दिया गया था। जिन परिवारों के लोग लापता थे वे सारी रात चिंतित रहे। दिन निकलते ही वे खुद ही नाव लेकर गंगा में डूबे लोगों की तलाश में निकल पड़े। इस दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे नरोल्लापुर गुरुद्वारे से आगे गंगा के किनारे डेबलगढ़ निवासी मूलचंद की 46 वर्षीय पत्नी मीना देवी झाड़ी में अटकी दिखी। परिजनों ने दावा किया मीना देवी की सांस चल रही थी। वे उसे बाइक पर जिला अस्पताल ले जाने लगे तो वहां मौजूद एक दरोगा ने पहले कागजी कार्रवाई करने के लिए उन्हें रोक लिया। परिजन गुहार लगाते रहे कि उन्हें जाने दें वरना महिला मर जाएगी। पर दरोगा ने एक नहीं सुनी और मृतका का नाम पता मालूम करने में जुटा रहा।

विज्ञापन

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ लोग वहां आ गए। उन्होंने दरोगा की इस हरकत पर दरोगा को री खोटी सुनाई। तब भतीजा, मीना देवी को बाइक पर लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ा। उधर, सुबह करीब छह बजे से एनडीआरएफ की टीम गंगा में बैराज से लेकर डेबलगढ़ तक गंगा में डूबे लोगों को खंगालने में जुटी रही। टीम का सबसे ज्यादा फोकस रावली का गंगा इलाका था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शासन की ओर से गंगा में डूबे लोगों को खोजने के लिए हेलीकाप्टर रावली पहुंचा। आधा घंटे से ज्यादा समय तक हेलीकाप्टर ने गंगा में डूबे लोगों को ढूंढा, पर कोई नहीं मिला। गंगा की मुख्य धारा, छोटी धारा पूरे इलाके पर हेलीकाप्टर का फोकस रहा। हेलीकाप्टर के जाने के बाद एनडीआरएफ के गोताखोर गंगा में डूबे लोगों को तलाशने में जुटे रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें