सिविल लाइन पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन उनका कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर अथवा कोई व्यक्ति थाने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार जिस जगह देर रात यह हादसा हुआ है, वहां बेहद तीव्र मोड़ है। संभवत: गाड़ी बहुत अधिक रफ्तार में होगी। मोड़ पर चालक का ध्यान भटकते ही कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और उसी रफ्तार में सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई।
हादसे के बाद सोमवार सुबह से ही मवाना रोड पर भीड़ जमा है। कार की इतनी बुरी स्थिति देख कर भीड़ वहां रुक रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ होगा।