Meerut News: ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। बुधवार को मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। सौरभ की मां ने कहा कि जेल में पैदा हुई बेटी मुस्कान और साहिल की है।
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ और मुस्कान की फाइल फोटो। सौरभ का भाई और मां।
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ की मां रेनू देवी ने मुस्कान की जेल में पैदा हुई बेटी को अपनाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बेटी साहिल और मुस्कान की है। उसे नहीं अपनाएंगे। बड़ी बेटी पीहू को उसके नाना-नानी बिना किसी कार्रवाई के देना चाहे, तो वे उसे रखने को तैयार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
न्यायालय पहुंचीं सौरभ की मां रेनू देवी ने बताया कि मुस्कान की छोटी बेटी राधा उनके बेटे की नहीं, बल्कि उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की है। इस बच्ची का जन्म 24 नवंबर 2025 को जेल के भीतर हुआ था, जो सौरभ का जन्मदिन भी था।
रेनू देवी ने बताया कि जब जेल में बच्ची पैदा हुई थी, तब साहिल ने बैरक में बंद अन्य बंदियों से बेहद खुश होकर कहा था कि वह बाहर निकलने पर सबको मिठाई खिलाएगा। सौरभ के परिजनों ने साफ कर दिया है कि वे इस छोटी बच्ची का कोई डीएनए मिलान नहीं करवाएंगे, उसका उनके परिवार से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
सौरभ की मां, भाई और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सात साल की बड़ी बेटी को अपनाने के लिए तैयार दादी
मुस्कान और सौरभ की 7 साल की बड़ी बेटी पीहू फिलहाल अपने नाना-नानी के पास रह रही है। सौरभ की मां रेनू देवी ने कहा कि बड़ी बेटी उनके बेटे का खून है। अगर उसके नाना-नानी कभी भी उसे सौंपते हैं, तो सौरभ का पूरा परिवार अपनी इस बड़ी बेटी को अपनाने और उसकी पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।
4 of 7
मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद सौरभ का व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट करती रही थी मुस्कान
सौरभ राजपूत हत्याकांड में पुलिस तफ्तीश के कई रोंगटे खड़े कर देने वाले राज सामने आए। हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान शातिर तरीके से पुलिस और परिवार को गुमराह कर रही थी।
सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने बताया कि 7 मार्च 2025 से उनका भाई लापता था। इस दौरान मुस्कान पति सौरभ का मोबाइल अपने साथ लेकर प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश के कसौल भाग गई थी। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए वह सौरभ के व्हाट्सएप से पहाड़ों और बर्फ के फोटो स्टेटस पर अपडेट करती रही ताकि सबको लगे कि सौरभ जिंदा है और कहीं घूमने गया है। हालांकि स्टेटस पर सौरभ का खुद का कोई फोटो नहीं होता था जिससे भाई राहुल को शक हुआ। पुलिस ने बाद में मुस्कान के पास से मोबाइल बरामद कर जब गैलरी खंगाली, तो उसमें कसौल के फोटो और वीडियो मिले।
विज्ञापन
5 of 7
सौरभ और मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
ताला बंद घर से आ रही थी बदबू
भाई राहुल जब सौरभ को तलाशते हुए उसके किराए के मकान पर पहुंचा, तो वहां ताला लटका था। मुस्कान ने फोन पर कहा कि वह अपने मायके में है और उसे सौरभ की कोई जानकारी नहीं है। राहुल को अनहोनी की आशंका हुई और वह आसपास पूछताछ करने लगा, तभी अचानक मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ वहां पहुंच गई। राहुल के कड़े सवालों पर दोनों चुप हो गए। जब राहुल घर के भीतर गया, तो उसे वहां से तेज बदबू महसूस हुई, जिसके बाद उसने तुरंत ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
6 of 7
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमेंट से भरा ड्रम देख पुलिस भी खा गई थी धोखा
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मुस्कान ने कुबूल किया कि घर में रखे नीले रंग के ड्रम में लाश है। फैंटम के दो सिपाही मौके पर पहुंचे तो उन्हें ड्रम तो मिला लेकिन लाश नहीं। इसके बाद वे वापस लौट आए और इंस्पेक्टर से कहा कि महिला झूठ बोल रही है, क्योंकि ड्रम में सिर्फ सूखा हुआ सीमेंट भरा है। इसके बाद पुलिस मुस्कान को जीप में बिठाकर मौके पर लाई और प्रेमी साहिल को भी हिरासत में लेकर दोनों को आमने-सामने बिठाया, तब जाकर सच का खुलासा हुआ। आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उसे ड्रम में सीमेंट के बीच छुपा दिया था। भीड़ जमा होने के डर से पुलिस तुरंत उस ड्रम को ई-रिक्शा में लादकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई, जहां सीमेंट को तोड़कर सौरभ के शव के टुकड़े बाहर निकाले गए।
2023 में पकड़ी गई थी चैटिंग
भाई राहुल के मुताबिक करीब तीन साल पहले वर्ष 2023 में सौरभ ने अपनी पत्नी मुस्कान और साहिल की मोबाइल चैटिंग देख ली थी जिसके बाद से दोनों में अकसर विवाद होता था। अफेयर की बात सामने आने पर साहिल भी मुस्कान पर शादी का दबाव बनाने लगा था। वारदात से दो साल पहले दोनों के तलाक के कागजात भी तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में साथ रहने का समझौता हो गया था। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा और आखिरकार इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे दिया।