फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल में रक्तदान करने वाली महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो
विज्ञापन


मेडिकल में रक्तदान करने वाली महिलाओं का सम्मान


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर रक्तदान करने वाली 20 महिलाओं का सम्मान किया गया।
रक्त कोष की प्रभारी अधिकारी डा प्रिया गुप्ता ने बताया कि विशिष्ट अतिथि सीमा सिंह मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और शिक्षिका हैं। उनका बल्ड ग्रुप ए बी निगेटिव है उन्होंने अब तक 15 बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन

डा आरसी गुप्ता ने सभी रक्त वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा गुप्ता ने कहा कि समाजिक रूढ़िवादिता को त्यागकर महिलाओं ने कई बार रक्त दान किया है। सम्मान पाने वाली महिलाओं में सेल्वा, रुचि, अंजू, सीमा, अनीता, आराधना, रश्मि, पलक, खुशबू, सोनी, प्रीति सैनी, आराधना, रश्मि, पलक त्यागी, सोनी त्यागी और प्रीति सैनी आदि रहीं
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डा एसएम लाल, डा प्रीती राठी, डा प्रीती सिंह, डा गौरव गुप्ता, डा नेहा सिंह, डा अमरेंद्र चौधरी, डा वीर करुणा, डा अंशु सिंह, रक्तकोष की पूरी टीम, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें