मेरठ की विजिलेंस की टीम ने शामली जनपद में कैराना की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राज लक्ष्मी पांडेय को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। टीम ने बीईओ को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला यूनिफार्म वितरण में लेन-देन से जुड़ा बताया गया है।
शिकायतकर्ता गांव तितरवाड़ा निवासी ठेकेदार सतपाल रुहेला ने बताया कि उसने परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म के लिए कपड़े की सप्लाई की थी। उसका तीन हजार यूनिफार्म के कपड़े का भुगतान बकाया था।
आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने उससे 100 रुपये प्रति यूनिफार्म की मांग की थी। उनके पास फोन रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। रुहेला ने मेरठ विजिलेंस की टीम से इसकी शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
बताया गया कि बुधवार सुबह विजिलेंस टीम ने काकानगर शामली स्थित आवास से बीईओ को सतपाल रुहेला से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम बीईओ को शहर कोतवाली लेकर आ गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/