फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचकर विवाहिता को किया ब्लैकमेल, पति के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Feb 2018 05:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अश्लील फोटो खींचा
विज्ञापन

सहारनपुर में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर अश्लील फोटो खींचकर विवाहिता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। महिला थाने में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें : ब्लैकमेल कर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा 50 साल का व्यक्ति, गर्भवती होने पर दी ये धमकी
विज्ञापन


कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए पांच लाख की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया। पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। ससुरालियों ने एक दिन निर्वस्त्र हालत में उसके फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 30 दिसंबर को उसे जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। शोर मचाए जाने पर पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पता चलने पर उसका भाई, मामा व पिता ससुराल आए तो आरोपी फरार हो गए। परिजन उसे अपने साथ मायके ले आए। महिला थाने में पति सहित आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला थाना इंस्पेक्टर मंजू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें