फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की लखनऊ में महापंचायत: नौचंदी एक्सप्रेस पर रहा किसानों का कब्जा, रिजर्वेशन रद्द, टिकट भी लौटाए

Mon, 18 Sep 2023 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आज भारतीय किसान यूनियन की लखनऊ में महापंचायत है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को शाम छह बजे से पहले ही कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो भाकियू कार्यकर्ता सभी डिब्बों में जबरन घुस गए।नौचंदी एक्सप्रेस पर किसानों का कब्जा रहा।
विज्ञापन
भाकियू के किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आज होनी वाली महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिटी स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। यात्रियों को सीट नहीं मिली। किसान आरक्षित डिब्बों में बैठ गए। इस कारण 100 से अधिक लोगों ने रिजर्वेशन रद्द करा लिए और 150 से अधिक ने टिकट वापस कर दिए। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


शाम छह बजे से पहले ही कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो भाकियू कार्यकर्ता सभी डिब्बों में जबरन घुस गए। आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में भी कार्यकर्ता घुसने शुरू हो गए, जिस कारण जिन यात्रियों के रिजर्वेशन थे उन्हें भी सीट नहीं मिल पाई। यात्रियों को इस कारण परेशान होना पड़ा। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर,  बागपत, शामली व अन्य जिलों से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता ट्रेन में सवार रहे।

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल ने बताया कि मेरठ से भी करीब एक हजार कार्यकर्ता  लखनऊ के लिए रवाना हुए। उन्होंने ट्रेन में अतिरिक्त कोच बढ़ाने की भी मांग की, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण ट्रेन में आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहे। 

रेलवे पुलिस के साथ  हुई नोकझोंक
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीटें न मिलने पर आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में भी सीटों को कब्जा लिया। इसे लेकर रेलवे पुलिस ने उन्हें सीटों से उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसे लेकर पुलिस के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। यात्रियों को सीटें नहीं मिल पाई और उन्हें बिना सीट के ही सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों ने तो सफर करना ही उचित नहीं समझा और वह ट्रेन से उतर गए। पूरी ट्रेन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपना कब्जा जमा रखा था। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन में भाकियू कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक थी, इस कारण यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। उन्हें परेशान होना पड़ा।

अधिकांश यात्री नहीं जा सके : स्टेशन अधीक्षक 
स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि किसानों के लखनऊ जाने के कारण नौचंदी ट्रेन में लखनऊ जाने वाले अधिकांश यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल करा लिए और जिन्होंने काउंटर से टिकट लिया था, उन्हें टिकट वापस कर दिए। मेरठ से करीब 200 से 250 लोग इस ट्रेन से जाते हैं। इनमें 80-100 के रिजर्वेशन रहते हैं। इनमें से अधिकांश अब इस ट्रेन से नहीं जा रहे हैं। वहीं, झांसी से मेरठ के लिए चलने वाली छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द हो गई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें