पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक
- फोटो : Amar Ujala
दो दर्जन लोगों को रेड कार्ड जारी किया
यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस द्वारा यात्रा निकालने वाले लोगों, फेसबुक लाइव आने वाले या यात्रा को लेकर जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, ऐसे दो दर्जन से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया। थाना प्रभारी मवाना ने जुलूस या यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान नहीं की गई है। जनपद में धारा 144 लागू है। इस प्रकार का आयोजन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णत: उल्लंघन है।
हस्तिनापुर में भी गुजर्र समाज के लोगों को हटाया
हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख व मवाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर से आगे पहुंचे। वहां लोगों को एकत्र होता देख एडीएम प्रशासन एसपी देहात व सी ओ आदि पहुंचे और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण करें लेकिन यहां एकत्र न हो। उसके बाद फिर वहां से हटकर थोड़ा आगे एकत्र हो गए, जिनको पुलिस ने वहां से भी हटा दिया।
सपा विधायक अतुल प्रधान को रोका, गाड़ी में भरकर ले गई पुलिस
विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ हस्तिनापुर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने वार्ता कर उनको रोक लिया। बाद में पुलिस की गाड़ी से प्रतिमा तक जाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद कुछ दूर पैदल चलने के बाद उन्हें दो बसों में भरकर माल्यार्पण के लिए प्रतिमा तक ले जाया गया। इस दौरान बसों में नारे बाजी करते हुए अतुल प्रधान के समर्थर पुलिस से नोकझोंक करते रहे।
वहीं समर्थकों ने कुछ दूर पैदल चलने के बाद पीछे चल रही बस के शीशे फोड़ दिए और फिर नारेबाजी करते हुए चलने लगे। पुलिस प्रशासन जुलूस को रोकने में नाकाम रहा है।