फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी टोल फायरिंग मामला: 16 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकियू इंडिया का थाने में धरना, पुलिस पर साठगांठ का आरोप

Tue, 01 Jul 2025 01:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के काशी टोल फायरिंग केस में 16 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को परतापुर थाने में धरना दिया। पुलिस पर साठगांठ और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
थाने में भाकियू इंडिया का धरना, पुलिस अधिकारी भी बैठाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर 16 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता से नाराज भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा।

विज्ञापन


मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाइयों पर हुई फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक न होने से नाराज कार्यकर्ता मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर परतापुर थाने पहुंचे और परिसर में त्रिपाल बिछाकर धरने पर बैठ गए। 

यह भी पढ़ें: Meerut: 'सैयारा' ने दिखाई तलाक का दंश झेलने वाली महिलाओं की कशमकश, जूही बब्बर का शानदार अभिनय

विज्ञापन

भाकियू इंडिया का थाने में धरना - फोटो : अमर उजाला

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रितिन गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को धत्ता बताया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले जब वे अस्पताल में भाइयों से मिलने जा रहे थे, तो रास्ते में उन पर भी फायरिंग हुई, लेकिन उस मामले में भी पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: मानसून की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मगर उमस ने फिर ली करवट

विज्ञापन

रितिन गुर्जर ने बताया कि मुख्य आरोपी अवनीश ने पुलिस की मिलीभगत से गुपचुप कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना खत्म नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसान नेता अपने मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें