संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला/लावड़। दौराला से लावड़ तक बुधवार को भाजपाइयों ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता दिवस पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया।
दौराला स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने माल्यार्पण कर यात्रा का आरंभ किया। पूर्व विधायक संगीत सोम और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। लावड़ कस्बे में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचने पर टीटू धंजू के नेतृत्व में जेसीबी पर खड़े होकर यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश दिया। इसके बाद मोहन सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला महामंत्री समीर चौहान, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, रवि चौधरी, ललित, बब्बर, योगेश, हरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, देवेंद्र सिंह, नवीन, ऋषिपाल, मनोज चिरौडी आदि मौजूद रहे।