मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को जलालपुर गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, जीवनशैली संबंधी रोग, रोकथाम आधारित स्वास्थ्य देखभाल विषयों की जानकारी दी।
टीम ने रक्तचाप, नाड़ी दर, बॉडी मास इंडेक्स आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिजियोथेरेपी परामर्श केंद्र भी स्थापित किया गया, जहां विद्यार्थियों ने दर्द प्रबंधन, सही शारीरिक मुद्रा, जोड़ों की गतिशीलता से संबंधित सुझाव और अभ्यास बताए। डॉ. लोमस तोमर ने कहा ग्रामीण समुदायों तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। इस दौरान प्रो. डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. स्वीटी पाल, दीपिका शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद