भाजपाइयों ने कोतवाली में किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के खेकड़ा में एक वर्ग के युवक ने सोशल मीडिया पर भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पता लगने पर भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया और तहरीर देकर माहौल बिगाड़ने वाले युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में माफी मांगने और सभी की सहमति पर उसे छोड़ दिया।
शनिवार की सुबह मोहल्ला मुंडाला निवासी एक मुस्लिम युवक ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर भारत माता की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट को देखकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कई कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कहना था कि खेकड़ा शांतिप्रिय शहर है। यहां पर सभी वर्गों के लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर रहते है। युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट डालकर शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दबोचा
उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी युवक द्वारा माफी मांगने एवं भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात करने पर सभी की सहमति पर कड़ी चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया।
इस दौरान दीपक शर्मा, मनोज धामा, सभासद संदीप प्रजापति, सन्नी गुप्ता, अमित झा, शुभम, अंकित, शशांक शर्मा, उमेश शर्मा, देव सिरोही, चेतन चंदेला, शिवा यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/