मेरठ। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर रविवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मेरठ महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सह संयोजक विवेक वाजपेयी, ममता मित्तल, अंकुर कुशवाहा, नरेंद्र उपाध्याय, सुनील चड्ढा, अंकित सिंघल आदि मौजूद रहे।
महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि ध्वज वितरण के बाद जागृति विहार मंडल, पल्लवपुरम मंडल, अग्रसेन मंडल और देहात मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पल्लवपुरम मंडल की तिरंगा यात्रा में सांसद अरुण गोविल एवं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद