फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल-बशर के नाबाद शतक से एसजी कैंट जीता

विज्ञापन
एसजी कैंट की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले अल बशर
विज्ञापन
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर वत्स स्पोर्ट्स और एसजी कैंट के बीच मैच खेला गया। इसमें एसजी कैंट ने जीत प्राप्त की। एसजी कैंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसमें अल बशर ने शानदार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 15 चौके की मदद से 103 रन बनाए। अविश ने 51 रन का योगदान दिया। वत्स स्पोटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वत्स स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इसमें अफ्फान ने 36 और दीप ने 33 रन बनाए। एसजी कैंट की ओर से आदि ने तीन और अभिनव ने दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच अल-बशर को चुना गया। अल- बशर दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें