फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: मेरठ के संजीव गोयल सिक्का क्षेत्रीय महामंत्री, हरेंद्र जाटव, अंकुर राणा, विनोद चौधरी बने उपाध्यक्ष

Thu, 03 Sep 2026 11:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मेरठ निवासी 10 नेताओं को इसमें जगह मिली है। संजीव गोयल सिक्का को भी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
संजीव गोयल सिक्का, वरुण गोयल और अजय भराला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने लंबे इंतजार के बाद अपनी 37 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में सबसे अधिक मेरठ निवासी 10 नेताओं को जगह मिली है। इस सूची में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री, 13 सदस्य बनाए गए हैं। मेरठ निवासी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री संजीव गोयल सिक्का क्षेत्रीय महामंत्री बनने में कामयाब रहे। इसी तरह मेरठ के ही एससी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, जिला उपाध्यक्ष रहे विनोद चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 

हरेंद्र जाटव, अंकुर राणा और विनोद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी की छात्र राजनीति से उभरकर आए अंकुर राणा पार्टी की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। अभी तक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे मनोज पोसवाल और क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी की छुट्टी हो गई है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, मेरठ के पूर्व महानगर महामंत्री महेश बाली, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल को क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए हैं। 
 

काफी समय बाद आयुष पंवार की पार्टी की मुख्य धारा में वापसी हुई है, उन्हें क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 2018 में भाजपा के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने तमाम विरोधों के बीच आयुष पंवार को युवा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उन्हें पद से हटाकर मुरादाबाद के राजू कालरा को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। बाद में आयुष को युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया। 
विज्ञापन

युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम को भी क्षेत्रीय मंत्री बनाकर पार्टी के मुख्य संगठन में लाया गया है। मेरठ के जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी भी फिर से उपाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। इस कार्यकारिणी में आरएसएस की भी खूब चली है। संघ के कई करीबियों को महत्वपूर्ण पदों का दायित्व दिया गया है।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में नामचीन ब्रांड की नकली सिगरेट की फैक्टरी पकड़ी, करोड़ों का माल बरामद; दिल्ली निवासी मालिक फरार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें