भाजपा विधायक विक्रम सैनी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए। इस बार विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में टिप्पणी कर दी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
मुजफ्फरनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत सेवा सप्ताह कार्यक्रम में खतौली विधायक विक्रम सैनी कार्यकर्ताओं के साथ में आए। विधायक ने अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में पौधरोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मिष्ठान भी वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सबकुछ त्याग करने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे। देश की जनता उनका सम्मान कर रही है। इस दौरान विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहलाल नेहरू के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है।
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाजपा विधायक को सुनाई खरी-खोटी, कश्मीर की लड़कियों पर दिया था बयान
क्या कहते हैं विधायक
विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में जो मैंने इतिहास में पड़ा था, उसी बारे में मैंने कहा है। मैंने किसी भी पार्टी व समाज के लिए ऐसा कोई शब्द नहीं कहा है, जिससे किसी भी नेता या समाज को ठेस पहुंचे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/