ग्रामीणों ने गली-मोहल्लों में लगाई बल्लियां
जानसठ के गांव में कोरोना की दहशत से ग्रामीणों ने खुद ही गली-मोहल्लों के रास्तों को बंद कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने गली व मोहल्लों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने देंगे। उनको विश्वास नहीं था कि गांव तक यह भयंकर बीमारी भी आ सकती है। गांव और परिवार की चिंता की वजह से बहुत से ग्रामीणों की रात तो जागते हुए कटी। शनिवार की सुबह भयभीत कई किसान अपने खेतों पर काम करने नहीं पहुंचे। महिलाओं ने घर से बाहर अपने बच्चों को दरवाजे से झांकने तक नहीं दिया।
शेरनगर को फिर से किया गया सील
नगर के पास स्थित गांव शेरनगर में एक ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे गांव को दोबारा से सील कर दिया गया है। पहले इस गांव की मस्जिद में रहा एक जमाती कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, तब से इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया था लेकिन कई दिनों तक नया रोगी नहीं मिलने से हॉटस्पॉट में कुछ ढील दी गई थी। शनिवार रात एक ग्रामीण के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोबारा गांव को सील कर दिया गया है। यह व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मिले जमाती के संपर्क में आया था। पुलिस ने गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। घरों से बाहर निकलने की किसी को इजाजत नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/