सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में शनिवार को बीजेपी विधायक जितेंद्र सतसई की गाड़ी पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सूचना मिल रही है कि इस घटना में विधायक बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सरधना के छुर गांव में दोपहर के समय दो पक्षों में संघर्ष हो रहा था। इसी बीच विधायक जितेंद्र सतवाई की गाड़ी उधर से गुजरी तो एक पक्ष के लोगों ने विधायक की गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। हमले की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना मनोज कुमार सीओ सीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से सरधना के छुर गांव में तनाव फैल गया है।