फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में भाजपा नेता की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला, बाल-बाल बचे विधायक

Sat, 13 May 2017 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अशोक सोम, सरधना, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
सरधना थाना क्षेत्र के गांव छुर में शनिवार को बीजेपी विधायक जितेंद्र सतसई की गाड़ी पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सूचना मिल रही है कि इस घटना में विधायक बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को सरधना के छुर गांव में दोपहर के समय दो पक्षों में संघर्ष हो रहा था। इसी बीच विधायक जितेंद्र सतवाई की गाड़ी उधर से गुजरी तो एक पक्ष के लोगों ने विधायक की गाड़ी पर भी हमला बोल दिया। हमले की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना मनोज कुमार सीओ सीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से सरधना के छुर गांव में तनाव फैल गया है।
विज्ञापन

सरधना के छुर गांव में तनाव

सरधना के छुर गांव में तनाव
आपको बता दें कि जितेंद्र सतवाई मेरठ जनपद के सिवालखास से भाजपा विधायक हैं। बताया गया कि शनिवार को वो सरधना के किसी गांव में मौत में गए थे। वहीं से लौटते वक्त गांव छुर में कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। हालांकि जैसे ही विधायक के गार्ड गाड़ी से नीचे उतरे तो आरोपी भाग गए। इसके बाद विधायक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें