फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दागी’ सिपाहियों की पोस्टिंग कराने एसएसपी आॅफिस पहुंच गए भाजपा विधायक

Wed, 22 Mar 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कप्तान ने इंकार किया तो बाहर आकर किया विधायक ने फोन, विधायक बोले, कप्तान साहब आपने मुझको अपमानित किया 
विज्ञापन
विधायक दिनेश खटीक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘दागी’ सिपाहियों को पोस्टिंग कराने की सिफारिश करने मंगलवार को योगी सरकार का हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। विधायक ने फरियादियों के सामने सिपाहियों की सूची कप्तान को सौंप दी। सिपाहियों के नाम सूची में देखकर कप्तान ने विधायक की तरफ देखा और पोस्टिंग करने से मना कर दिया। जिस पर विधायक चुपचाप बाहर आए और फिर कप्तान को फोन करके कहा कि आपने मेरा अपमान किया है। 
विज्ञापन


मामला भाजपा हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से जुड़ा है। मंगलवार दोपहर विधायक दिनेश खटीक व एक जिला पंचायत सदस्य एसएसपी ऑफिस पहुंचे। विधायक ने एक पर्ची एसएसपी को सौंपी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मवाना और हस्तिनापुर थाने में पोस्टिंग कराने की सिफारिश थी। एसएसपी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग नहीं कर सकता, क्योंकि यह सब दागी है। दो दिन पहले उक्त सिपाहियों समेत 65 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन में भेजा है। 

उसके बाद दूसरी पर्ची जिला पंचायत सदस्य ने दी, लेकिन एसएसपी ने साफ कहा कि इनकी पोस्टिंग अभी नहीं हो सकती। उसके बाद विधायक और जिपं सदस्य वहां से वापस लौटे। कुछ ही देर बाद विधायक का फोन कप्तान के मोबाइल पर आया। जिसमें विधायक ने कहा कि कप्तान साहब आपने मुझे अपमानित किया। जिस पर एसएसपी बोले कि विधायक जी आपका अपमानित करने का मतलब ही नहीं उठता। मैने वहीं कहा, जो सही था। दागी पुलिसकर्मी की पोस्टिंग नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें