फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कार खरीदने गए भाजपा नेता लापता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, अपहरण की आशंका

Thu, 22 Aug 2019 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व नगराध्यक्ष नरेश पांचाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा नेता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। भाजपा नेता सात लाख रुपये लेकर मोदीपुरम में कार को खरीदने के लिए गया था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगर की जमना बिहार निवासी भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व नगराध्यक्ष नरेश पांचाल बुधवार को सात लाख रुपये लेकर रोडवेज बस से मोदीपुरम से कार खरीदने के निकले थे। कॉलोनी के रहने वाले रविंद्र ने बुधवार को करीब डेढ़ बजे नरेश से मोबाइल पर बात की थी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कातिलाना हमला, युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि वह मोदीपुरम में स्थित मॉल के पास पहुंच गए हैं। इसके बाद परिजनों ने फोन मिलाया तो उनका बंद आ रहा था। देर रात को परिजनों ने पुलिस को भाजपा नेता के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने भाजपा नेता के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने नरेश पांचाल के अपहरण होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि भाजपा नेता मोदीपुरम से लापता हुआ है। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने भाजपा नेता की तलाश शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें