फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता आत्माराम तोमर हत्याकांड: हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, शरण देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा नेता डॉ आत्माराम तोमर के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें दबिशें दे रही हैं। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों हत्यारोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत जिले के भाजपा नेता व गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष और जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उन्हें पकड़ने के लिए छह टीमें दबिशें दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों हत्यारोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं हत्यारोपियों को शरण देने वाले दो लोगों को पुलिस ने रविवार रात को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों हत्यारोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गए। 

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डा. आत्माराम तोमर के हत्यारोपी प्रवीण व उसका दोस्त बलराम पहले मनमोहन पुत्र वेदप्रकाश निवासी सांकलपुट्ठी थाना चांदीनगर के यहां पर छिपे थे और उसके बाद सुभाष पुत्र धारा निवासी सोंटा थाना बाबरी जनपद शामली के यहां पर छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: शहादत: खुशमिजाज, हरफनमौला और दिलेर थे मेजर मयंक विश्नोई, दान कर दिया था शौर्य चक्र, कमांडो की भी ली थी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शामली पहुंचकर छापा मारा तो हत्यारोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। बाद में पुलिस हत्यारोपियों को शरण देने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली ले आई। वहीं एसपी नीरज जादौन ने फरार हुए दोनों हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे हत्यारोपी
सीओ आलोक कुमार का कहना है कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले उनके दो परिचतों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों फरार हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आज किया गया शव का अंतिम संस्कार
वहीं भाजपा नेता डॉ. आत्माराम तोमर के शव का आज दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरअसल, मृतक आत्माराम के भाई, मां व चाचा अमेरिका में रहते हैं। उनके वहां से लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार होना था। ऐसे में भाजपा नेता के शव को घर पर ही एक डीप फ्रीजर में रखा गया था। शनिवार देर रात उनके लौटने के बाद रविवार दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें