भाजपा ने जोर शोर से कमल संदेश यात्रा का प्रचार किया है। ऐसे में विपक्षी दलों की नजर भी इस रैली पर लगी है। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय में विपक्षी अपनी रणनीति तैयार करेंगे। रैली में जुटने वाली भीड़ और उसके उत्साह का आंकलन करेंगे। वहीं भाजपा नेतृत्व भी रैली में आने वाली भीड़ से अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह का आंकलन कर भविष्य की रणनीति पर मंथन करेगा।
लोकसभा की तैयारी में विधायकाें की चुप्पी
कमल संदेश यात्रा में एक तरफ जहां पूरा नेतृत्व लगा है तो विधायकों की चुप्पी सभी को चौंका रही है। संगठन स्तर पर जरूर रैली को लेकर तैयारी हो रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इसे लेकर नेतृत्व ने भी विधायकों के पेंच कसे हैं।
कमल संदेश रैली के लिए बनाई रणनीति
कमल संदेश रैली को सफल बनाने को लेकर मोदीपुरम में भाजपाइयों ने शुक्रवार को रणनीति बनायी। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरुक किया। पार्षद विक्रांत ढाका, पार्षद लोकेश चौहान, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, डा विजय शर्मा, विपल राय, तुषार अग्रवाल, पोपल गुर्जर, विनय शर्मा, जयवीर राणा आदि मौजूद रहे।