फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ में प्रशिक्षण वर्ग की कार्यशाला में भाजपाइयों ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लखनऊ में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल तथा प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता चंद्र मोहन ने सक्रिय भाग लिया। कार्यशाला में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद आज भी पूर्णतः प्रासंगिक है। इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर संगठन अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का संकल्प लेकर कार्यरत है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रवक्ता चंद्र मोहन ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और ठोस लक्ष्य प्रदान करता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें