बागपत के मीतली गांव में मकान की छत पर लगे लोहे के गेट में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी झुलस गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मीतली गांव के रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर की बेटी तनु (17) अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर के मकान में छत पर लगे लोहे के गेट के बराबर से गुजर रहे बिजली के तार में कट लग गया और तार लोहे के गेट में टच हो गया। जिससे लोहे के गेट में करंट उतर गया।
बताया गया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे तनु छत पर किसी काम से गई थी। तभी लोहे के गेट की चपेट में आने से तनु गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका पता चलते ही परिवार वाले तनु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।