फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामायण के 'श्रीराम' कितने धनवान? अरुण गोविल के पास मर्सिडीज, फ्लैट और...नामांकन में दिया संपत्ति का ब्योरा

Tue, 02 Apr 2024 10:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने नामांकन में अपनी और पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया है। उनके पास मर्सिडीज कार, फ्लैट, जमीन और भूमि है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण चंद्र प्रकाश गोविल ने नामांकन पत्र दाखिल के साथ अपनी और पत्नी लेखा अरुण गोविल की कुल संपत्ति 14 करोड़ का ब्योरा दिया है। दंपती ने चल संपत्ति पांच करोड़ 96 लाख और अचल संपत्ति आठ करोड़ 47 लाख बताई है। उनके पास एक मर्सिडीज कार है और करीब एक किलो सोने के आभूषण है। 

विज्ञापन


बताया गया कि अमरनाथ टॉवर्स अंधेरी वेस्ट मुंबई में मकान और मेवाल पूना में एक प्लाट के साथ-साथ भूमि होना बताया है।

Trending Videos

अरुण चंद्र प्रकाश गोविल ने अपनी आयु 72 होना बताया। उनके पिता चंद्र प्रकाश गोविल जलकल विभाग में अधिशासी अभियंता थे। पिता की पोस्टिंग के चलते अरुण ने अपनी शिक्षा तीन जनपद में की। नगर निगम मेरठ में भी चंद्र प्रकाश गोविल की चार साल पोस्टिंग रही है।

अरुण गोविल ने राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ से 1966 में यूपी बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण की। राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर से 1968 में यूपी बोर्ड से कक्षा 12 पास की और 1972 में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से बीएससी की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात
विज्ञापन

बताया गया कि अरुण के बैंक खाते में एक करोड़ तीन लाख और पत्नी लेखा गोविल के खाते में 80 लाख 43 हजार रुपये बताए है। उनके पास शस्त्र लाइसेंस नहीं है और न ही उन पर कोई अभियोग दर्ज है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें