फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाल मस्जिद को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलाल मस्जिद को किया सैनिटाइज
विज्ञापन

मवाना/जानीखुर्द। मलेरिया विभाग मेरठ की टीम ने शुक्रवार को मवाना व महलका के उन स्थानों को सैनिटाइज किया है जहां जमाती मिले थे। महलका में झारखंड से आई जमात के कुछ जमातियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जिसके बाद से प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरते हुए है। मवाना की बिलाल मस्जिद में 10 विदेशी जमाती रुके हुए थे। मलेरिया विभाग मेरठ की पांच सदस्य टीम ने बिलाल मस्जिद और उसके आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया है।
इसके बाद टीम एएस इंटर कालेज पहुंची जहां 10 विदेशी जमातियों सहित 13 को क्वारंटीन किया गया। विभिन्न प्रदेशों के 43 जमातियों को एएसपीजी कालेज में क्वारंटीन किया हुआ है। इंस्पेक्टर गुरुप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने से पहले वह लोग गांव महलका गए थे, जहां पर जमाती रुके थे। उस मदरसे को भी सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा सिवाल खास को सैनिटाइज करने के लिए शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से कस्बे में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाया गया। इस दौरान इस्लामुद्दीन उर्फ सम्मी सभासद, जाकिर अली, सोनू, मटरू, अमित, जफरयाब सहित नगर पंचायत के कर्मियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें