फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जंग में सुभारती में हुई 950 लोगों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जंग में सुभारती में हुई 950 लोगों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की जंग में सुभारती मेडिकल कॉलेज खूब योगदान दे रहा है। अब तक यहां पर 950 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। यह वह लोग हैं जो मेरठ से बाहर जा रहे हैं। या जो कहीं बाहर रह रहे थे, अब वापस मेरठ आ रहे हैं। यहां पर इनकी थर्मल स्कैनिंग के साथ हार्ट बीट की जांच भी की जा रही है।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति से कोई दूसरा संक्रमित न हो, इसलिए 28 मार्च से लगातार यह स्क्रीनिंग चल रही है। सुभारती मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टरों और नर्स की टीम सुबह साढ़े नौ बजे से स्क्रीनिंग शुरू कर देती है। व्यक्ति की जांच के साथ हार्टबीट चेक की जा रही है। उसका पूरा नाम-पता और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग में 2-3 मिनट का समय लग रहा है। जो लोग स्वस्थ हैं, उनके हाथ पर एन मार्क बनाया जा रहा है। ताकि वह जहां जाएं इसको लेेकर वहां के लोगों को दिक्कत न हो। सुभारती में शुक्रवार दोपहर तक साढ़े नौ सौ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

- कई जगहों पर लोगों ने किया विरोध
दरअसल, मेरठ के जो लोग बाहर नौकरी कर रहे थे, उनके वापस लौटने पर कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन इन लोगों की सुभारती में स्क्रीनिंग करा रहा है। ताकि वहां के लोगों को पता चल सके कि यह लोग कोरोना से संक्रमित नहीं हैं। इसके बाद लोग उनके रहने का विरोध नहीं करें।
विज्ञापन

- बसों में ले जाया जाता है अलग
जो लोग मेरठ से बाहर जा रहे हैं, उनकी भी पहले सुभारती में स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके बाद रोडवेज बस से इन यात्रियों को निशुल्क उनके जिले में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें