मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव से शेरनगर निवासी मोहसीना (25) पत्नी सोनू बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने आई थी।
वह टैंपू में सवार होकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जब वह टेंपो से उतर कर चली, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी और खतौली की ओर फरार हो गए।