फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : चुनावी मोड़ में सपा, यूपी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाओं का विरोध किया।   
विज्ञापन
मेरठ में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद अब पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बनाया है। इसके तहत पार्टी चुनाव में धांधली, भ्रष्टाचार, किसानों के उत्पीड़न और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।  प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाओं का विरोध किया।  

किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, महिलाओं के साथ अपराधों पर रोक लगाने, सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठन और बूथ कमेटी के सदस्यों तक ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें