फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट से 50 हजार रुपये और लैपटॉप लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने एजेंट से 50 हजार रुपये और लैपटॉप लूटा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव आलमगीरपुर बढ़ला मार्ग नहर पुल के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार बीमा कंपनी के एजेंट से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात लूटकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
जनपद हरदोई निवासी विमलेश कुमार पुत्र सुखीराम भारत फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। कंपनी नगर और देहात क्षेत्र में गरीब लोगों का समूह बनाकर कम ब्याज पर लोन देने का काम करती है। मंगलवार को विमलेश कुमार बाइक से गांव आलमगीरपुर में किस्तों की वसूली कर परीक्षितगढ़ लौट रहा था। जब वह आलमगीरपुर बढ़ला नहर पुल के समीप पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात लूटकर नहर पटरी की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची तथा पीड़ित को अपनी गाड़ी में बैठाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित एजेंट ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें