फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के गेट पर बाइक सवार मनचलों ने छात्राओं से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के सामने बाइक सवार मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने छात्राओं का वीडियो बनाने का प्रयास किया। छात्रों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही छात्राओं का बाइक सवार मनचले संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के सामने फोन में वीडियो बनाने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने छात्राओं के साथ अभद्रता कर दी। इस दौरान कॉलेज के छात्रों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। छात्रों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। करीब एक सप्ताह पूर्व भी मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। उस समय छात्रों ने आरोपियों की जमकर धुलाई कर दी थी। बाइक सवार मनचले अक्सर स्कूल-कॉलेजों के सामने स्टंटबाजी करते हुए छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बावजूद इसके एंटी रोमियाे टीम कॉलेज के सामने से नदारद रहती है। तीन दिन पहले भी बाहरी युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। थाना पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रही है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। एंटी रोमियो टीम को नियमित तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें