फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबथुवा में बाइक सवारों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा करनावल निवासी शुभम पुत्र जितेंद्र पर दबथुवा गांव के पास बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित शुभम ने रविवार को सरधना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

शनिवार को शुभम टेंपो में सवार होकर मेरठ जा रहा था। दो अज्ञात युवकों ने कॉल कर उसे दबथुवा में रुकने के लिए कहा। शुभम वहां उतरा तो पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे कोई मौका दिए बिना खेतों में घेरकर बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में शुभम को आरोपी वहीं छोड़कर भाग गए। खेत के मालिक ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें