फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना की गाड़ी पलटने से भड़ौली का राहुल बलिदान

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में शहीद हुए राहुल भड़ाना का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर (मेरठ)। जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पलटने से थाना किठौर क्षेत्र के गांव भडौली का राहुल बलिदान हो गया। यह जानकारी राहुल की बुआ के बेटे पवन गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि राहुल के बलिदान होने की जानकारी उन्हें यूनिट हेड से मिली है। राहुल का पार्थिव शरीर रविवार देर रात गांव पहुंच गया है। राहुल के बलिदान होने की जानकारी मिलने पर पिता हेम सिंह, माता इमला और पत्नी सोनल का रोकर बुरा हाल था। राहुल की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पवन गुर्जर ने बताया कि राहुल का अंतिम संस्कार सोमवार को गांव में सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। राहुल का करीब पांच साल का एक बेटा है। राहुल वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। राहुल तीन भाइयो में दूसरे नंबर के थे। बड़ा भाई धीरज गाजियाबाद में नौकरी करता है और सबसे छोटा भाई अंकुर सेना की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें