वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
खरखौदा। मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर गांव धनौटा के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। बाइक के नंबर के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
गांव धनौटा में लोहिया फार्म हाउस के सामने किसी अज्ञात वाहन ने हापुड़ से मेरठ जा रहे बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला रात का होने के कारण पूरी रात वाहन शव को कुचलते रहे। रविवार तड़के किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उसके परिजनों का पता लगाया। मुजफ्फरनगर निवासी रिश्तेदार बलदेव ने युवक की शनाख्त अपने बहनोई सुभाष (42) पुत्र सुखबीर सिंह मूल निवासी मुकुंदपुर थाना तितावी मुजफ्फरनगर हाल पता अर्जुनपुरा, लखवाया कंकरखेड़ा मेरठ के रूप में की। बलदेव के अनुसार, सुभाष शनिवार रात हापुड़ से कंकरखेड़ा जा रहा था। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।