बिनौली-सरधना मार्ग पर भूनी चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। बिनौली-सरधना मार्ग पर भूनी चौराहे के पास बुधवार शाम एक बाइक गन्नों से भरे ट्रक से पीछे टकरा गई। हादसे में जसड़ सुल्ताननगर निवासी अब्दुल समद 20 की मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई शाहवेज, ममेरा भाई चांद और कंकरखेड़ा के मुरलीपुर निवासी मोनिश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान चारों युवकों ने एक भी हेलमेट नहीं लगाया था।
अब्दुल समद और तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरधना जा रहे थे। जैसे ही वह भूनी चौराहे के पास पहुंचे सड़क किनारे खड़े गन्नों के ट्रक में उनकी बाइक पीछे घुस गई। ट्रक में टक्कर लगने से बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अब्दुल समद को मृत घोषित कर दिया।
घायलाें की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सरधना बिनौली मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। परिजनों ने बताया कि अब्दुल समद तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बिना रिफ्लेक्टर के चल रहे गन्नों के ट्रक
बिनौली सरधना मार्ग पर गन्नों के ओवरलोड ट्रक बिना रिफ्लेक्टर के चल रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को भूनी चौराहे के पास क्रिसमस के मौके पर सरधना चर्च में भीड़ के कारण भूनी चौराहे पर पुलिस ने बाहरी वाहनों का रात में प्रवेश पर रोक दिया था। गन्नों से भरा ट्रक भी भूनी चौराहे पर खड़ा था। परिजनों ने बताया कि जिस ट्रक में बाइक की टक्कर हुई है। उस ट्रक में कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगा हुआ था।
-
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत
छह माह पहले हुआ था युवक का विवाह
दौराला (मेरठ)। लोईया गांव के सामने बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने गांव चिरौड़ी निवासी विकास राठी (25) की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना दी।
पिता नरेंद्र के अनुसार, विकास दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बिजनौर में ओला कंपनी में कार्य करता था। वह प्रतिदिन बाइक से आता-जाता था। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले ही विकास की शादी हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी चिंकी बेसुध हो गई। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।
मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब