फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉक्टरों ने मचाया धमाल, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के 1999 बैच के चिकित्सकों ने बुधवार को दूसरे दिन भी जमकर धमाल मचाया। पुराने किस्सों को याद कर जमकर गुदगुदाए। ओ मेरे दिल के चैन, समा है ये प्यार का, कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले और इट्स टाइम टू डिस्को, गानों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

चिकित्सकों का रजत जयंती समारोह परतापुर स्थित एक होटल में हुआ, जबकि मंगलवार को इन चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज में समारोह का आयोजन किया था। चिकित्सकों ने 25 साल पुरानी यादें ताजा की। अपने गुरुजनों डॉ. एससी द्विवेदी, डॉ. हरिवंश चोपडा, डॉ. सीएस रमेश बाबू, डॉ. अलहंश और डॉ. प्रशांत गुप्ता आदि का सम्मान किया। चिकित्सा शिक्षकों ने सभी चिकित्सकों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में डॉ. विश्वजीत बैंबी, डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. सोनाली कटारिया, डॉ. कानन त्यागी, डॉ. एसके सूरी, डॉ. कपिल अरोरा आदि मौजूद रहे। अगले साल यह आयोजन एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से साल 2000 में एमबीबीएस करने वाले चिकित्सक करेंगे।

राज ग्रोवर ने खूब हंसाया
यूट्यूबर राज ग्रोवर ने सबको खूब हंसाया। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने, वीडियो कंटेट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर यूट्यूब पर अपनी जगह बनानी है तो कुछ हटकर कंटेट बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें