फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंटर ने टक्कर मारकर कई मीटर घसीटा, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास पर हादसे में मारे गए दीपेंद्र तिवारी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर बजौट गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मारकर उसे कई मीटर घसीटा। हादसे में बाइक सवार दीपेंद्र तिवारी (29) की मौत हो गई। आरोपी चालक कैंटर लेकर भाग निकला। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरुप से मिर्जापुर निवासी दीपेंद्र तिवारी एक जुर्रानपुर फाटक के निकट एक पेंट की कंपनी में नौकरी करते थे। वह बिजली बंबा बाईपास स्थित एक कॉलोनी में पत्नी वंदना और 16 माह के बच्चे के साथ किराए पर रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से घर से बाइक पर निकले थे। बजौट गांव के पास सामने से तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की मदद से पुलिस ने दीपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस से सूचना मिलने पर गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे दीपेंद्र के भाई योगेंद्र तिवारी मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कैंटर चालक को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें