फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार और झारखंड के श्रमिकों ने किया हंगामा, घर जाने की कर रहे मांग, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Tue, 12 May 2020 07:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • घर जाने की व्यवस्था कराने की कर रहे हैं मांग
  • अधिकारियों ने बसों की जल्द व्यवस्था करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
श्रमिकों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में धामपुर के मनभावन बैंक्वेट हॉल में बने आश्रय स्थल में एकांतवास में रोके गए बिहार, झारखंड के 36 श्रमिकों ने अपने प्रदेश जाने की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान कई श्रमिक कोतवाल नरेश कुमार के समक्ष रोए। अधिकारियों ने बसों की जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन


बिहार, झारखंड के एकांतवास में रह रहे श्रमिक आनंद सिंह, मुस्कान आदि ने बताया कि वह पंजाब में नौकरी कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद उन्हें नौकरी से हटा भगा दिया। जब कोई सवारी की व्यवस्था नहीं हुई तो वह रेल की पटरी के सहारे बिहार और झारखंड जा रहे थे। वह जैसे तैसे बिजनौर जिले के बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया और वहां से लाकर धामपुर के इस आश्रय स्थल में क्वारंटीन कर दिया। उनके पास घर जाने को भी जेब में पैसे नहीं है। अब वह हर हाल में घर जाना चाहते हैं। उनका परिवार से भी कई दिन से संपर्क नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: आखिरी सफर के लिए दो गज जमीन का भी संकट, दो दिन तक एंबुलेंस में रखा रहा शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर इन लोगों ने आश्रय स्थल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर शांत किया। आश्रय स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आश्रय स्थल में इन श्रमिकों को मिलाकर कुल 40 लोग क्वारंटीन है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें