फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजा न बरात, लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कराई शादी, पंडित सहित 10 लोग हुए शामिल

Tue, 12 May 2020 06:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • लाॅकडाउन के बीच शादी में होने वाले खर्चों से बच रहे आयोजक
  • युवाओं को भा रहीं बिना बैड बाजे और कम बराती वाली शादियां
विज्ञापन
सन्नी विजय मल्होत्रा और वंशिका सेठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न बैंडबाजा न बारात। महज कुछ लोग और पंडित जी। इतने में ही हो गई सन्नी विजय मल्होत्रा और वंशिका सेठ की शादी। शहर में लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए बेहद सादगी पूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंस के साथ यह शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन


गोविंद विहार स्थित एक स्कूल में सोमवार को यह आयोजन हुआ। इसमें शामिल दूल्हे सन्नी के भाई उमेश मल्होत्रा ने बताया कि उनका परिवार श्री भूतेश्वर मंदिर रोड पर रहता है। सन्नी की शादी शहर के ही नुमाईश कैंप क्षेत्र की रहने वाली वंशिका सेठ के साथ तय की गई थी। 

उमेश मल्होत्रा ने कहा कि दोनों के परिवार शादी के लिए बेहतरीन आयोजन तो चाहते थे। मगर मौजूदा हालात के चलते कार्यक्रम को बेहद सीमित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह आयोजन संपन्न कराया गया। इस शादी में पंडित जी सहित 10 लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन


इससे पहले भी जिले में सोशल डिस्टेंस और मास्क आदि का प्रयोग करते हुए कुछ शादियां संपन्न कराई गई है। बड़गांव क्षेत्र में तो दूल्हा बाइक पर खुद ही दूल्हन को लेने आ गया था। इसके बाद इसी क्षेत्र में मास्क पहनकर शादी संपन्न हुई है।

फिलहाल बड़े खर्चों से बच रहे आयोजक
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के हालात के बीच शादी जैसे आयोजनों में लोगों को फिलहाल भारी भरकम खर्च नहीं उठाना पड़ रहा है। अधिकतर शादियां बेहद सादगी पूर्ण तरीके से कराई जा रही हैं। सामान्य दिनों में शादी समारोह के लिए 10-15 लाख से लेकर इससे कई गुना ज्यादा खर्च के साथ समारोह कराए जाते रहे हैं। कुछ युवाओं को सादगी से शादी पसंद भी आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें