उत्तर प्रदेश के बिजनौर में फोरलेन की जद में आए शिव मंदिर को एनएचएआई अधिकारियों और प्रशासन की टीम ने गिरा दिया। ग्रामीणों की सहमति से मंदिर का निर्माण गांव के नजदीक देवता स्थल पर कराया जाएगा।
काशीपुर से हरिद्वार के बीच बनाया जा रहा फोरलेन हाईवे कोतवाली मार्ग पर पीएनएस अरिहंत स्कूल के निकट से गुजर रहा है। स्कूूल के निकट ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर सीमा में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है।
यह भी पढ़ें: बाइक बोट घोटाला: डायरेक्टर संजय भाटी का चचेरा भाई विदेश भाटी गिरफ्तार
फोरलेन की जद में शिव मंदिर आने पर हाईव अथॉरिटी और प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से मंदिर को हटा दिया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और एनएचएआई के अधिकारी बीपी पांडेय की उपस्थिति में मंदिर परिसर को जेसीबी से गिराकर उसके भीतर रखी मूर्तियां सुरक्षित निकाली गईं।
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फोरलेन हाईवे सीमा में आए मंदिर को हटाने के साथ फोरलेन अथॉरिटी ने करीब 1.25 लाख रुपये मुआवजा तय किया है। नए मंदिर निर्माण के लिए गठित कमेटी गांव के भीतर इस धनराशि से नए शिव मंदिर का निर्माण कराएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/