फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जन्मदिन पार्टी में चलीं गोलियां, 10 साल के बच्चे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 02 Apr 2022 10:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

जन्मदिन पार्टी में अचानक विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हो गई, जिसमें एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर शहर के मोहल्ला चाहशीरी में जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद के बीच चली गोली में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उक्त बच्चा भी जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में इकरार के 15 वर्षीय पुत्र अरमान का जन्मदिवस कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आकिब पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला लडापुरा व इमरान पुत्र अरमान निवासी मोहल्ला चाहशीरी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर और बसी उर्फ पिद्दी की आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच तीनों के बीच फायरिंग हो गई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब और पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, फैक्टरी से पकड़ा था पांच करोड़ का मीट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जुनैद उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम मुबारकपुरकला थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर फायरिंग में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जुनैद को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी में खूब होता रहा भ्रष्टाचार, सोते रहे अफसर, अब खुला ऐसा राज, हर कोई हैरान

शहर कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें